दक्षिण चीन सागर किसी की जागीर नहीं है: कृष्णा

6 Apr 2012, 1726 hrs IST,एजेंसियां  
SM-Krishna.jpg
नई दिल्ली।। दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर भारत ने चीन को तगड़ा जवाब दिया है। विदेश मंत्री एस. एम. कृष्‍णा ने कहा कि दक्षिण चीन सागर किसी की जागीर नहीं है। उन्होंने मांग की कि दक्षिण चीन सागर को मुक्त व्यापार क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए। कृष्‍णा ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में भारत की मौजूदगी से चीन डर गया है।

गुरुवार को चीन ने भारत को दक्षिण चीन सागर से दूर रहने के लिए कहा था। चीन ने चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि अगर दक्षिण चीन सागर के विवादित क्षेत्र से भारत ने तेल निकाला तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। चीन इस मुद्दे पर कई बार चेतावनी दे चुका है।

चीन का दावा है कि दक्षिणी चीन सागर पर उसका संप्रभु अधिकार है, जबकि भारत और वियतनाम उसके दावे को खारिज करते हैं। दक्षिण चीन सागर में वियतनामी ब्लॉक को लेकर भारत और वियतनाम की सरकारी तेल कंपनियों में हुए समझौते से चीन को आपत्ति है।

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के भारत आने से 2 दिन पहले हाफिज सईद के मुद्दे पर विदेश मंत्री ने कहा, 'पाकिस्तान 26/11 को मुंबई हमलों में हाफिज सईद के रोल से इनकार नहीं कर सकता।'

पाकिस्तान ने कहा था कि भारत ने उसे मुंबई हमलों में हाफिज सईद के शामिल होने के सबूत नहीं दिए हैं। इस पर एसएम कृष्णा ने कहा, 'हम लगातार दोहराते रहे हैं कि भारत के गृहमंत्री ने पाकिस्तान सरकार को जो दस्तावेज दिए हैं, उनमें हाफिज सईद के खिलाफ सारे सबूत मौजूद हैं कि वह किस तरह से मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों की साजिश में शामिल था।'
इस आर्टिकल को ट्वीट करें।
देश-दुनिया की खबरें विडियो में देखने के लिए क्लिक करें।
आइटाइम्स
तस्वीरें: बॉलिवुड के ये ऊप्स मोमेंट1
तस्वीरें: बॉलिवुड के ये ऊप्स मोमेंट
पोल: 'हाउसफुल 2' के सबसे फनी ऐक्टर?
1
पोल: 'हाउसफुल 2' के सबसे फनी ऐक्टर?
पति-पत्नी के बीच फ्रेंडशिप भी जरूरी?1
पति-पत्नी के बीच फ्रेंडशिप भी जरूरी?
कैसा रहेगा आज का दिन?
Shop
10% Off Casio Calender Watch
55% Off on Micromax Q50
और Shop >>
Mobile 58888
234x60.gif
Get a date
Contest with 300 winners
और Mobile 58888 >>
Quantcast